
Diwali 2025 Shani Vakri: दिवाली पर वर्षों बाद शनि रहेंगे वक्री, इन राशियों को प्राप्त होगा शनिदेव का आशीर्वाद
AajTak
Diwali 2025 Shani Vakri: इस साल की दिवाली बेहद खास रहेगी क्योंकि इस दिन शनि वक्री रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग कर्म, सफलता और किस्मत से जुड़ी परिस्थितियों में बड़ा बदलाव लाएगा. साथ ही, राशियों के लिए यह समय नई ऊंचाइयों, आर्थिक प्रगति और सम्मान में वृद्धि का अवसर लेकर आएगा.
Diwali 2025 Shani Vakri: दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर यानी आज मनाया जाएगा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह एक विशेष दिन है क्योंकि इस दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे. इस बार दिवाली पर शनि भी वक्री रहेंगे. ये दुर्लभ संयोग है, जो लगभग 500 साल बाद हो रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, यह संयोग दिवाली को और भी खास बना रहा है.
ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों के देवता माना जाता है, जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनि की वक्री चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, और यह प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकता है. जब शनि वक्री होते हैं, तो उनकी गति धीमी हो जाती है और इसका गहरा प्रभाव लोगों के जीवन पर दिखाई देता है.
1. मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल करियर और बिजनेस में नई ऊंचाइयां दिलाने वाली साबित हो सकती है. लंबे समय से अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा. नई योजनाओं से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. परिवार में भी सम्मान और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
2. मकर
मकर राशि के जातकों को शनि वक्री होने से शिक्षा और करियर में बेहतरीन मौके मिल सकते हैं. जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा. नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं. विदेश जाने की योजनाएं पूरी हो सकती हैं. आर्थिक मोर्चे पर भी अचानक धन लाभ संभव है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











