
Diwali 2022: इस दिवाली से अगली दिवाली तक कैसा रहेगा राशियों का हाल? इन 6 जातकों की चमकेगी किस्मत
AajTak
दिवाली का त्योहार धनधान्य में वृद्धि से जुड़ा है, इसलिए दिवाली पर हर इंसान की ये ख्वाहिश रहती है कि उसे आगामी जीवन में आर्थिक मोर्चे पर खूब सफलता मिले. इस दिवाली से अगली दिवाली की अवधि मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है.
Diwali 2022: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा को दिवाली का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है. शास्त्र के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी हमारे घर में प्रवेश करती हैं और अन्न-धन के भंडार भरती हैं. ये त्योहार धनधान्य में वृद्धि से जुड़ा है, इसलिए दिवाली पर हर इंसान की ये ख्वाहिश रहती है कि उसे आगामी जीवन में आर्थिक मोर्चे पर खूब सफलता मिले. इस दिवाली से अगली दिवाली की अवधि मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है. आइए जानते हैं कि इस मामले में आपकी राशि क्या कहती है.
मेष राशि- मेष राशि के लिए ये तमाम समस्याएं हल होने वाला वर्ष होगा. धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे. वर्ष की शुरुआत में स्थान परिवर्तन और संपत्ति लाभ के योग हैं. इस वर्ष आप नया वाहन खरीद सकते हैं. नियमित रूप से पूजा, उपासना और प्रार्थना करते रहें.
वृष राशि- कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा. पर कोई न कोई संपत्ति अवश्य खरीदेंगे. जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें. शेयर बाजार, लॉटरी और सट्टे आदि से दूर रहें. पूरे वर्ष शिव जी की उपासना से लाभ होगा.
मिथुन राशि- धन की स्थिति कुल मिलाकर मध्यम रहेगी. संपत्ति संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आकस्मिक और पैतृक धन मिलने के योग बन रहे हैं. इस वर्ष धन के सही निवेश से आपको लाभ होगा. पूरे वर्ष शनिवार को निर्धनों को दान करते रहें.
कर्क राशि- धन और करियर की स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा. पर कुल मिलाकर आप बुद्धिमानी से समस्याओं को हल कर लेंगे. शिक्षा और संपत्ति के मामले में आपका धन खर्च होगा. परिवार के सहयोग से वर्ष के अंत तक स्थितियां ठीक होंगी. पूरे वर्ष शनि मंत्र का जप करें. नियमित दान करते रहें.
सिंह राशि- कुल मिलाकर वर्ष संतोषजनक रहेगा. आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी. कर्ज की स्थिति और धन फंसने की समस्या दूर होगी. पारिवारिक मामलों में इस वर्ष खर्चे बढ़े रहेंगे. पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना लाभकारी होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












