
Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद ये जड़ी-बूटी, 2 घंटे में ब्लड शुगर लेवल कम
AajTak
दुनिया में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है. डायबिटीज न केवल बुजुर्गों में बल्कि हर उम्र के लोग में देखने को मिल रही है. कोरोना महामारी के दौरान टाइप 2 डायबिटीज का खतरा लोगों में काफी बढ़ चुका है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, डाइट में कुछ बदलाव करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है. एक शोध में पाया गया है कि एक ऐसी जड़ी बूटी है जो केवल दो घंटों में ब्लड शुगर को कम कर सकती है.
दुनिया में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है. डायबिटीज न केवल बुजुर्गों में बल्कि हर उम्र के लोग में देखने को मिल रही है. कोरोना महामारी के दौरान टाइप-2 डायबिटीज का खतरा लोगों में काफी बढ़ चुका है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, डाइट में कुछ बदलाव करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है. एक शोध में पाया गया है कि एक ऐसी जड़ी बूटी है जो केवल दो घंटों में ब्लड शुगर को कम कर सकती है. सेज के पत्ते को लंबे समय से डायबिटीज के खिलाफ एक दवा के रूप में इस्तेमाल किया गया है. सेज को तेज पत्ते के रूप में भी जाना जाता है. शोध से पता चलता है कि ये ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है. हर्ब और डायबिटीज के बीच संबंध की जांच करने वाले एक अध्ययन में पाया गया कि सेज का अर्क एक विशिष्ट रिसेप्टर को सक्रिय करके चूहों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है. इसके बाद मनुष्यों पर किए गए आगे के अध्ययनों ने भी इन रिजल्ट की पुष्टि की है. टाइप 2 डायबिटीज की अनियंत्रित स्थिति वाले 80 व्यक्तियों सहित टाइप 2 डायबिटीज की नियंत्रण स्थिति वाले लोगों में एक क्लिनिकल ट्रायल किया गया. इसमें पाया गया कि दो घंटे के उपवास के बाद, नियंत्रण समूह की तुलना में अनियंत्रित समूह वाले लोगों को सेज के पत्तों का अर्क दिया गया था, उनमें ब्लड शुगर के स्तर में काफी कमी देखी गई.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












