
Dholpur: जंगला लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सुलह कराने गए शख्स की हुई मौत
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक शख्स की पहचान सोवरन सिंह के रूप में हुई है, वह दोनों पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने के लिए गए हुए थे.
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई है. वह झगड़े की सुलह कराने के लिए गए थे. मृतक शख्स की पहचान सोवरन सिंह के रूप में हुई है. पूरा मामला यहां के सैंपऊ थाना इलाके के गांव किरार पुरा का है. सोवरन की मौत पर उनके परिजनों और गांववालों ने डॉक्टर मंगल सिंह चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया. उन्होंने पुलिस पर सोवरन की हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
ग्रामीणों ने किया कलक्टर निवास का घेराव
पुलिस प्रशासन की कई घंटों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए. इस दौरान लोगों को हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया. लेकिन देर बाद इस पर भी ग्रामीण शांत नहीं हुए. वो जिला कलक्टर निवास का घेराव करने पहुंच गए. उन्होंने जिला कलक्टर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुराने विवाद को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष
दरअसल, सैंपऊ थाना इलाके के गांव किरार पुरा में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. इस दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए. उन्होंने घटना को लेकर जमकर नारेबाजी की. परिजन और ग्रामीण पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे हुए हैं. वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घर का जंगला लगाने को लेकर था विवाद

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






