
Dhanteras 2025: धनतेरस कल, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
AajTak
Dhanteras 2025: कल यानी 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा के अलावा इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है. जानते हैं खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और बाकी जानकारी
धनतेरस या धन त्रयोदशी कल 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि, और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन यमराज की भी पूजा की जाती है. इस दिन खासतौर से सोना, चांदी, बर्तन, या अन्य धातुएं खरीदी जाती हैं. जानते हैं धनतेरस की पूजा विधि, खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में.
धनतेरस पूजा मुहूर्त
कल प्रदोष काल शाम 5 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. वृषभ काल शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. पूजा मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.
खरीदारी का शुभ मुहूर्त : अमृत काल सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. लाभ उन्नति चौघड़िया मुहूर्त: दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
कैसे करें पूजा
धन्वंतरि की पूजा: प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की मूर्ति को घर के उत्तर पूर्व दिशा में रखें. दीपक जलाएं और धूप फूल अक्षत हल्दी कुमकुम अर्पित करें. ॐ धन्वंतराये नमः मंत्र का जप करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











