
Dhami Shapath Grahan: धामी के शपथग्रहण में पीएम मोदी की मौजूदगी के क्या हैं मायने?
AajTak
चुनाव नतीजे आने के 12 दिन बाद उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने जा रहे हैं. देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो चुकी है. चिंतन और मंथन के लंबे दौर के बाद पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार कर भी मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे निकल गए. तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर युवा पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया. और इस भरोसे को मजबूती देने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में खुद पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. शपथग्रहण में पीएम मोदी की मौजूदगी का एक संदेश यह भी है कि धामी को प्रधानमंत्री का वरदहस्त हासिल है. वह युवा ऊर्जा से भरपूर मुख्यमंत्री से अपने सभी ड्रीम प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहते हैं. देखें ये रिपोर्ट.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












