
Devuthani Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: देवउठनी एकादशी आज, जानें क्या रहेगा श्रीहरि के पूजन का मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Devuthani Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां तुलसी का पूजन किया जाता है. आज पूजन का पहला मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और उसका समापन दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर होगा.
Devuthani Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: आज पूरे देश में देवउठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवोत्थान या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से योगनिद्रा में चले जाते हैं और चार महीने बाद इसी दिन जागते हैं. इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, जिसके दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते. जब भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं, तब से सभी मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होती है. इसी कारण देवउठनी एकादशी का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज श्रीहरि के पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
देवउठनी एकादशी 2025 तिथि (Devuthani Ekadashi 2025 Tithi)
देवउठनी एकादशी की तिथि 1 नवंबर यानी आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगा. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी 1 नवंबर यानी आज ही मनाई जा रही है. इस व्रत का पारण 2 नवंबर को होगा, जिसका समय दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 23 मिनट तक होगा.
देवउठनी एकादशी 2025 पूजन मुहूर्त (Devuthani Ekadashi 2025 Pujan Muhurat)
देवउठनी एकादशी पर आज पूजन के लिए दो खास मुहूर्त रहेंगे-
पहला अभिजीत मुहूर्त रहेगा. जो कि आज सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












