
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी लगा देंगी धन का अंबार
AajTak
Devuthani Ekadashi 2025: इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर, शनिवार को रखा जाएगा. इस दिन श्रीहरि के साथ साथ माता तुलसी का पूजन करना बहुत ही शुभ माना गया है. तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए.
Devuthani Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी. हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. वहीं, देवउठनी एकादशी के दिन से ही चातुर्मास का समापन हो जाता है और श्रीहरि अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जाग जाते हैं.
वहीं, देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी के पूजन का विधान भी बताया गया है. दरअसल, ठीक इससे अगले दिन मां तुलसी और शालिग्राम का विवाह भी कराया जाता है, जिसे तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता है. तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कौन से खास उपाय करने चाहिए.
1. भोग में करें तुलसी दल का प्रयोग
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल का भोग अवश्य लगाना चाहिए. कहते हैं कि इस एक उपाय को करने से श्रीहरि-मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही, धनधान्य से जुड़ी सभी समस्याएं भी समाप्त होती है.
2. दीपक जलाएं
इसके अलावा, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करें और फिर शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें. इसके बाद तुलसी के पौधे की 5 या 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए. करते हैं कि ऐसा करने घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












