
Devuthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, भगवान विष्णु करेंगे हर मनोकामना पूरी
AajTak
Devuthani Ekadashi 2024: देव जागरण या उत्थान होने के कारण इसको देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन व्रत-उपवास रखने का काफी महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन सही ढंग से पूजा-अर्चना इत्यादि करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
Devuthani Ekadashi 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष देवउठनी एकादशी 12 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. देवउठनी एकादशी को देश के कई हिस्सों में हरि प्रबोधिनी एकादशी तो कहीं देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन के बारे में ऐसी मान्यता है कि जब आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए सो जाते हैं उसके बाद इस दिन यानी कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन वह वापस जागते हैं. इसलिए इस दिन से शुभ काम भी शुरू कर दिए जाते हैं.
देवउठनी एकादशी के दिन के बारे में ऐसी मान्यता है कि भगवान हरि को प्रसन्न करने के लिए अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे आपके जीवन में धन-धान्य हमेशा बना रहता है.
1. इच्छापूर्ति के लिए उपाय
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें. कहा जाता है कि जो कोई भी इंसान इस दिन ऐसा करता है उससे भगवान विष्णु अवश्य प्रसन्न होते हैं और उनकी मांगी गई हर इच्छा अवश्य पूरी करते हैं.
2. सेहत के लिए उपाय
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने का बेहद महत्व बताया गया है. कहा जाता है ऐसा करने से आपके जीवन में आपको समस्त सुख और शांति अवश्य मिलेगी. स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें. इससे आपका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम बना रहेगा.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











