
Deva Gurjar Murder: एक गैंगस्टर के कत्ल की दास्तान, जिसे सोशल मीडिया ने बनाया डॉन
AajTak
ये कहानी है नए दौर के उस डॉन (Don) की. जिसका नाम पुलिस के बही-खातों में बेशक एक हिस्ट्रीशीटर (history sheeter) के तौर पर दर्ज हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके वीडियोज़ (Videos) और उसकी फैन फॉलोइंग (fan following) अपने-आप में एक नई हिस्ट्री बना चुके हैं.
एक जमाना था, जब चोर पुलिस के बीच एक खेल होता था. चोर आगे-आगे पुलिस पीछे पीछे. चोर छुप जाया करते थे और पुलिस (Police) उन्हें तलाश करके गिरफ्तार (arrest) करती थी. मगर अब जमाना बदल गया है. अब चोर (thief) या अपराधी (criminal) छुपते नहीं, बल्कि अपनी और अपने गुनाहों की नुमाइश सोशल मीडिया (social media) पर करते हैं. बड़े-बड़े गैंगस्टर (gangster) और डॉन (Don) सोशल मीडिया पर आकर अपने जुर्म (Crime) की कहानी सुनाते हैं. और वहां उन्हें जितने ज्यादा लाइक (Like) और व्यूज़ (Likes) मिलते हैं, वो उतने ही बड़े डॉन माने जाते हैं. तो आइए जानते हैं एक ऐसे अपराधी और उसकी मौत की कहानी, जिसे सोशल मीडिया ने ही डॉन बनाया. लंबा क़द, कसरती बदन, पतली मूछें, आंखों पर काला चश्मा और सोशल मीडिया का चमकता सितारा. आम तौर पर जुर्म की स्याह दुनिया से ताल्लुक रखनेवाले लोग सोशल मीडिया की चमक-दमक से दूर ही रहते हैं. गरज़ ये कि कब-कहां-कैसे पुलिस और क़ानून की निगाहें टेढ़ी हो जाएं और कब सितारे गर्दिश में आ जाएं, ये कोई नहीं जानता.
लेकिन ये कहानी है नए दौर के उस डॉन (Don) की. जिसका नाम पुलिस के बही-खातों में बेशक एक हिस्ट्रीशीटर (history sheeter) के तौर पर दर्ज हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके वीडियोज़ (Videos) और उसकी फैन फॉलोइंग (fan following) अपने-आप में एक नई हिस्ट्री बना चुके हैं. पूरा राजस्थान (Rajasthan) उसे देवा गुर्जर उर्फ़ डॉन देवा (Deva Gurjar @ Don Deva) के नाम से जानता है. वो राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा (Coaching City Kota) से ताल्लुक रखनेवाले इस तिलस्मी किरदार था. जिसके चर्चे जुर्म की दुनिया में उसकी हनक से ज़्यादा सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी के चलते होते थे.
इसे भी पढ़ें--- रोहतास: छह दिन बाद बनने वाली थी दुल्हन, सुनसान पड़े गेहूं के खेत में पहुंची लड़की और फिर...
क्योंकि वो एक ऐसा डॉन था, जिसके अकेले इंस्टग्राम (Instagram) पर 2 लाख से ज़्यादा फॉलोअर थे और जिसके एक-एक वीडियो को यू-ट्यूब (YouTube) से लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर चंद घंटों में हज़ारों-लाखों व्यूज़ और लाइक्स मिला करते थे. कहने की ज़रूरत नहीं है कि वो जुर्म की काली दुनिया, ठेकेदारी और दूसरे उल्टे-सीधे धंधों से जितना कमाता था, सोशल मीडिया से भी ठीक-ठाक रुपये जोड़ लेता था. लेकिन अपने लटके-झटकों, दंबगई वाली हरकतों और रील्स की वजह से वो जितना मशहूर था, उसे मौत भी उतनी ही भयानक मिली.
4 अप्रैल 2022, शाम 5 बजे, रावतभाटा, कोटा (राजस्थान) जी हां, देवा गुर्जर उर्फ़ डॉन देवा इलाके के एक सैलून में शेविंग करवाने पहुंचा था. लेकिन इस रोज़ मौत पहले ही घात लगाए उसका इतंज़ार कर रही थी. अभी उसे सैलून में दाखिल हए चंद मिनट ही गुज़रे थे कि पीछे से दनदनाते हुए दसियों बदमाशों ने उस सैलून पर धावा बोल दिया. और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, लाठी-डंडे, तलवार और फरसों से लैस बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बीच बाजार में हुए इस हमले से पूरे रावतभाटा कस्बे में सनसनी फैल गई. जब तक पुलिस मौके पर आती, जब तक हमलावरों को रोका जाता, तब तक देर हो गई और सभी के सभी बदमाश डॉन देवा को बड़े आराम से निशाना बना कर पैदल ही सैलून से निकल फ़रार हो गए.
वारदात का लाइव वीडियो वहीं सैलून के सामने मौजूद किसी शख्स ने बाहर से ही इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसी वीडियो की बदौलत पुलिस को हमलावरों की पहचान करने में भी मदद मिली. लेकिन वारदात के बाद देवा की लाश देखनेवाले लोगों ने बताया कि जिस तरह से दुश्मनों ने उसे टार्गेट किया, उसे देख कर ये साफ़ था कि वो किसी भी क़ीमत पर डॉन देवा को ज़िंदा नहीं छोड़ना चाहते थे और यही वजह है कि उसे ना सिर्फ़ नज़दीक से सटा कर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गईं, बल्कि जिस्म पर अलग-अलग हथियारों से इतने वार किए गए कि उसकी लाश को ठीक से देखना तक मुश्किल हो रहा था. बताते हैं कि देवा के जिस्म के अलग-अलग हिस्सों पर काटे जाने के 18 निशान थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








