
Dev Deepawali 2025 Date: 4 या 5 नवंबर, कब है देव दीपावली? जानें इस पर्व की सही तिथि और मुहूर्त
AajTak
Dev Deepawali 2025 Date: दिवाली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है.
Dev Deepawali 2025 kab hai: हिंदू धर्म में देव दीपावली का बहुत ही विशेष महत्व है. यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, ठीक दिवाली के 15 दिनों के बाद. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करने से हर इच्छा पूरी होती है. साथ ही, इस त्योहार को भगवान शिव के पुत्र कार्तिक महाराज के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने के लिए स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित होते हैं. इस बार देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा.
देव दीपावली 2025 तिथि (Dev Deepawali 2025 Tithi)
हर वर्ष देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार देव दीपावली की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 5 नवंबर को शाम बजकर 48 मिनट पर होगा.
देव दीपावली का पूजन मुहूर्त (Dev Deepawali 2025 Pujan Muhurat)
देव दीपावली का पूजन प्रदोष काल में किया जाता है. जिसका मुहूर्त 5 नवंबर को शाम 5 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और मुहूर्त का समापन शाम 7 बजकर 50 मिनट पर होगा. कुल मिलाकर पूजन के लिए 2 घंटे 37 मिनट का वक्त मिलेगा.
देव दीपावली की पूजन विधि (Dev Deepawali 2025 Pujan Vidhi)

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











