
Delhi Water Crisis: यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली के इन इलाकों में बढ़ी पानी की किल्लत
AajTak
दिल्ली के कई इलाकों में इन दिनों पानी की किल्लत चल रही है. इसके पीछे यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने को बताया जा रहा है. DJB बताया कि दिल्ली के वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नांगलोई, द्वारका और हैदरपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में काम प्रभावित हुआ है.
यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है. इस कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत जारी है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के मुताबिक दिल्ली के वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नांगलोई, द्वारका और हैदरपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में काम प्रभावित हुआ है. हालात में सुधार होने तक पानी की किल्लत जारी रहेगी.
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में पानी कम दबाव के साथ आएगा. भारतीय मानक ब्यूरो के मुताबिक पीने के पानी में अधिकतम 0.5 PPM तक अमोनिया स्वीकार्य किया जा सकता है. दिल्ली जल बोर्ड वर्तमान में 0.9 PPM वाले पानी को ट्रीट करने की क्षमता रखता है.
चार साल पहले भी दिल्ली के पानी में अमोनिया ज्यादा पाए जाने पर काफी बवाल मचा था. फरवरी 2018 में दिल्ली जल बोर्ड की याचिका पर एनजीटी ने दिल्ली और हरियाणा सरकार को पानी में प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए थे. दोनों ही सरकारें प्रदूषण और अमोनिया के पानी में बढ़े स्तर के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहीं थीं.
तब सुनवाई में बताया गया था कि वजीराबाद का ट्रीटमेंट प्लांट ठीक से काम नहीं कर पा रहा, जिसके चलते अमोनिया का स्तर वहां बहुत ज्यादा मिला. वहीं, हरियाणा सरकार के वकील ने सुनवाई के दौरान बताया था कि एनजीटी के आदेश पर 16 फरवरी को दिल्ली और हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी की मीटिंग बुलाई गई थी. इसमें दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी हिस्सा नहीं ले सके थे.
इससे पहले सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने एनजीटी में जो अपनी रिपोर्ट दी थी, उसमें पानी में अमोनिया का स्तर यमुना में 38.0mg तक पाया गया था. जबकि पोर्टेबल पानी में अमोनिया 0.8mg से ऊपर नहीं होना चाहिए.
सितंबर 2019 में यमुना नदी में पानीपत से इंडस्ट्रियल वेस्ट बहाए जाने की वजह से भी पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया था. दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन दिनेश मोहनिया ने आजतक से बात करते हुए कहा थआ कि रात दो बजे ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का प्रोडक्शन जीरो हो गया था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








