
Delhi Riots: दो इमारतों में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में 6 आरोपियों के आरोप तय
AajTak
साल 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी. इसी मामले में अब कड़कड़डूमा कोर्ट ने 6 आरोपियों के आरोप तय किए हैं. जिसमें दो इमारतों में तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम देना शामिल है.
पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा स्थित जिला और सत्र कोर्ट ने फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान दो इमारतों में तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. आरोप तय करते हुए कोर्ट ने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ दंगा, दंगे में हथियारों का प्रयोग करने, डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं. अब उन साक्ष्यों का परीक्षण होगा.
कोर्ट ने आरोपी सुमित, नरेश, उदय सिंह, दर्शन, विनोद कुमार और देवराज के खिलाफ धारा 147 (दंगा), 148 (सशस्त्र हथियारों से दंगा), 395 (डकैती), 436 (आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा घर को नष्ट करने), 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) 149 (गैर-कानूनी रुप से एकत्रित होने के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है. आरोपी सुमित के खिलाफ धारा 412 (डकैती से प्राप्त संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करना) के तहत अतिरिक्त आरोप तय का आदेश दिया गया है.
कोर्ट ने कहा आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य है. इस स्तर पर वायरल वीडियो, दो गवाहों के बयानों पर अविश्वास करना न्याय का मजाक होगा. अदालत ने कहा रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके आधार पर वीडियो फुटेज की प्रामाणिकता पर संदेह किया जा सके. इससे पहले फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में राजनेताओं द्वारा कथित हेट स्पीच के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को ताजा नोटिस जारी किया. बीती 22 मार्च को दिल्ली दंगा हेट स्पीच मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी नोटिस भेजकर उनसे दंगा मामले में पक्षकार के रूप में केस चलाने को लेकर सवाल पूछे हैं.
दिल्ली हिंसा से जुड़ी कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. अन्य याचिकाओं में घायल व पीड़ित लोगों के पुनर्वास और अन्य राहत की मांग की गई है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








