
Delhi Rain Record: दिल्ली में अक्टूबर की बारिश ने तोड़ा 66 साल का रिकॉर्ड, 1956 के बाद सबसे ज्यादा बरसात
AajTak
Delhi Rain Record: दिल्ली में अक्टूबर के महीने में अबतक 128.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो साल 1956 के बाद इस महीने में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में अक्टूबर 1956 में 236.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और इस महीने दिल्ली में मंगलवार यानी 11 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक 128.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
Delhi Weather Forecast and Rain Updates: अक्टूबर के महीने में हुई दिल्ली की बेमौसम बरसात ने 66 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अक्टूबर 2022 में साल 1956 के बाद दिल्ली में अबतक की सबसे ज्यादा बारिश हुई है. वहीं, ताजा मौसम की बात करें तो, आज यानी 11 अक्टूबर (बुधवार) को भी राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के आसार हैं. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
1956 के बाद अक्टूबर में सबसे ज्यादा बारिश
दिल्ली में अक्टूबर के महीने में अबतक 128.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो साल 1956 के बाद इस महीने में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अक्टूबर 1956 में 236.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और इस महीने दिल्ली में मंगलवार यानी 11 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक 128.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो यहां अक्टूबर महीने में सबसे अधिक बारिश का चौथा रिकॉर्ड है. बता दें कि दिल्ली में अक्टूबर महीने में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड साल 1954 के नाम है, तब 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.
पिछले साल से 5.7 मिलीमीटर ज्यादा हुई बारिश
पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. जो अब तक हुई बारिश (128.2 मिलीमीटर) से 5.7 मिलीमीटर कम है. वहीं, दिल्ली में अक्टूबर 2020, 2018 और 2017 में बारिश नहीं हुई थी जबकि 2019 के अक्टूबर में 47.3 मिमी बारिश यहां दर्ज की गई थी.
दिल्ली में बेमौसम बरसात, मॉनसून की हो चुकी है विदाई

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










