
Delhi-NCR Weather: सावधान! अभी और भिगोएगा मॉनसून, दिल्ली-NCR में लगातार 3 दिन झमाझम बारिश
AajTak
Delhi Rains Update: दिल्ली में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है. IMD के मुताबिक, आज (शुक्रवार), 6 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लगातार तीन दिन यानी रविवार तक बारिश होने की उम्मीद है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है. गुरुवार को जमकर बरसात के बाद आज, 6 अगस्त को भी सुबह की शुरुआत बारिश से हुई. देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज पूरे दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लगातार तीन दिन यानी रविवार तक बारिश होने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली और एनसीआर के कई स्थानों, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, पलवल, औरंगाबाद (हरियाणा) सकोती टांडा, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड, संभल, बिलारी, मिलक, चंदौसी, बहजोई, बरेली, खुर्जा, पहासू, डिबाई, गभाना, जट्टारी (यूपी) नगर, लक्ष्मणगढ़, नदबई, महवा (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.
इसके अलावा सोहना (हरियाणा) गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर (यूपी) में हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बता दें कि गुरुवार शाम को मध्य दिल्ली में जमकर बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.3 डिग्री कम है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली में 3 दिन बारिश की संभावना
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







