
Delhi Metro: राजधानी दिल्ली में 23 फरवरी को आयोजित मैराथन दौड़ के लिए सुबह 3:30 बजे से ही चलेगी मेट्रो
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 3:30 बजे से ही मेट्रो के परिचालन को शुरू कर देगी. इस बात की जानकारी डीएमआरसी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. ब्लू, येलो और वायलेट लाइन के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं 23 फरवरी, रविवार को सुबह 3:30 बजे से शुरू होंगी.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को घोषणा की है कि राजधानी दिल्ली में आयोजित मैराथन 2025 को ध्यान में रखते हुए ब्लू, येलो और वायलेट लाइन के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं 23 फरवरी, रविवार को सुबह 3:30 बजे से शुरू होंगी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए लिखा, 'नई दिल्ली मैराथन 2025 के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए, 23 फरवरी को दिल्ली मेट्रो सेवाएं ब्लू, येलो और वायलेट लाइन के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 3:30 बजे शुरू होंगी.'
इसके अलावा, सुबह 6:00 बजे तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर संचालित होगी, इसके बाद, मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारणी के अनुसार चलेंगी. DMRC ने बताया कि इस विशेष व्यवस्था का मकसद मैराथन प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े कर्मचारियों को सुगम और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है. हालांकि, अन्य मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार की समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी.
इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के लिए भी ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया था और वोटरों और चुनाव कर्मियों के लिए अहले सुबह से परिचालन शुरू कर दिया था.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









