
Delhi Metro में बैठकर यात्री ने पी शराब और खाया अंडा? वायरल वीडियो का सच आया सामने
AajTak
दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ भी खाना-पीना सख्त मना है, अगर कोई शख्स मेट्रो की सीट पर बैठकर उबला हुआ अंडा खाए और गिलास में शराब जैसे रंग का लिक्विड पीता नजर आए, तो क्या होगा? जाहिर है, हंगामा तो मचना ही था. ठीक ऐसा ही हुआ इस वायरल वीडियो के साथ. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है?
दिल्ली मेट्रो जहां एक ओर दिल्लीवासियों के सफर का जरिया है, वहीं अब मेट्रो से बाहर आने वाले वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. कभी झगड़े का वीडियो सामने आता है, तो कभी सीट को लेकर हुई लड़ाई का. कभी कोई डांस करता नजर आता है, तो कभी कोई किसी को प्रपोज करता दिखाई देता है.
इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सारी हदें पार कर दीं. दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ भी खाना-पीना सख्त मना है, अगर कोई शख्स मेट्रो की सीट पर बैठकर उबला हुआ अंडा खाए और गिलास में शराब जैसे रंग का लिक्विड पीता नजर आए, तो क्या होगा? जाहिर है, हंगामा तो मचना ही था. ठीक ऐसा ही हुआ इस वायरल वीडियो के साथ. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है?
'यही देखना बाकी रह गया था'
वायरल वीडियो में एक शख्स मेट्रो की खाली सीट पर बैठा नजर आता है. उसके हाथ में एक गिलास है, जिसमें गोल्डन रंग का कोई लिक्विड नजर आता है. शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि ये शराब है. फिर ये बैग से उबला हुआ अंडा निकालता है, उसे तोड़कर खाता है और फिर आराम से एक पैग लगाता है. इसके बाद बड़े इत्मीनान से मेट्रो की सीट पर फैलकर बैठ जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा-'बस दिल्ली मेट्रो में यही देखना बाकी रह गया था'
देखें वायरल वीडियो
ये वीडियो सामने आते ही लोगों के कमेंट भी आने लगे. बहुत सारे लोगों का सवाल था ये मेट्रो इतनी खाली कैसे थी. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि लड़का कुछ भी कहे लेकिन सफाई पसंद तो है. उसने अंडे के छिलके को बिखरने नहीं दिया. वहीं किसी का कहना है अगर वो ये काम इतनी शांति से कर रहा है तो किसी को क्या दिक्कत होनी चाहिए. लोगों ने दिल्ली मेट्रो को टैग कर पूछना शुरू कर दिया कि आखिर मेट्रो में ये सब कैसे चल रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











