
Delhi Metro में खुलेआम ये क्या करने लगा शख्स? हैरान करने वाला केस
AajTak
दिल्ली मेट्रो का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक शख्स खुलाआम जो कर रहा है उससे कई लोग भड़क गए. लोगों ने डीएमआरसी से शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है.
मुंबई लोकल ट्रेनों की तरह दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़ाई झगड़े, डांस, गाने और रील्स बनाने जैसी कई चीजें देखने को मिलती रही है. कई बार सोशल मीडिया के लिए मेट्रो में नाच गाना करते लोगों के वीडियो वायरल हुए तो डीएमआरसी ने चेतावनी भी जारी. हालांकि इसके बाद भी स्थितियों में खास सुधार नहीं दिख रहा और लोग मेट्रो में अजीबगरीब हरकतों से बाज नहीं आ रहे.
मेट्रो के अंदर पेशाब करता दिखा शख्स
ताजा मामला तो और भी शर्मनाक है. दरअसल, हाल में वायरल हुए वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रों के अंदर ऐसी घटिया हरकत करता दिख रहा है कि किसी को भी शर्म आ जाए. दरअसल वह चलती मेट्रो के दरवाजे के पास खड़ा होकर पेशाब कर रहा है. उसके हाथ में एक बोतल है और वह उसी में पेशाब कर रहा है.
'ये क्या हरकत है?- मजबूरी है'
वीडियो बना रहा शख्स उसे टोकता है तो वह सन्न रह जाता है. शख्स पूछता है- ये क्या हरकत है तो वह जवाब देता है- मजबूरी है. फिर शख्स कहता है- तो क्या ट्रेन में पेशाब कर दोगे? हैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर @lavelybakshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
कुछ ने दिखाया गुस्सा तो कुछ ने किया सपोर्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












