
Delhi High Court Recruitment 2022: दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AajTak
Delhi High Court Recruitment: इस परीक्षा के माध्यम से 45 पदों पर भर्तियां की जानी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in.पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
Higher Judicial Service Exam 2022: दिल्ली उच्च न्यायालय (high court) ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं. इस परीक्षा के माध्यम से 45 पदों पर भर्तियां की जानी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in.पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
यह प्रीलिम्स परीक्षा पहले 20 मार्च को आयोजित की जानी थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया. अब यह 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा और उनके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा.
दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे की रहेगी. परीक्षा 150 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% निगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
Delhi High Court HJS Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड -
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरबरी को शुरू हुआ था. वहीं इसकी आखिरी तारीख 26 मार्च 2022 थी. इन पदों के लिए आयु सीमा 35 से 45 वर्ष रखी गई है. वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री मांगी गई है.
ये भी पढ़ें -

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











