
Delhi HC: स्कूल में फ्री सैनिटरी नैपकिन बांटने की शर्त पर महिला के खिलाफ FIR रद्द
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के खिलाफ दर्ज एफआईआर इस शर्त पर रद्द की है कि वह अगले दो महीने तक गर्ल्स स्कूल में निशुल्क सैनिटरी नैपकिन बांटेंगी. यह मामला उगाही और आपराधिक धमकी से जुड़ा हुआ है. अदालत का कहना है कि इस मामले पर पुलिस मशीनरी का काफी समय बर्बाद हुआ है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के खिलाफ दायर एफआईआर को सशर्त रद्द कर दिया है. अदालत ने उगाही और आपराधिक धमकी देने की आरोपी महिला को गर्ल्स स्कूल में दो महीने के लिए निशुल्क सैनिटरी नैपकिन बांटने का निर्देश दिया है.
जस्टिस जसमीत सिंह की पीठ ने उगाही की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता वकील को दिल्ली हाईकोर्ट कानूनी सेवा समिति (डीएचसीएलएससी) के ऑफिस में रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया है. इसके साथ ही अगले तीन महीनों के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सामाजिक कार्य करने को कहा है.
अदालत का कहना है कि इस मामले से जुड़े विभिन्न पक्षों को कुछ सामाजिक कार्य करने की जरूरत है क्योंकि इस केस में पुलिस और न्यायपालिका का काफी समय बर्बाद हुआ है.
पीठ का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस मशीनगरी का काफी समय बर्बाद हुआ है. इसके बजाए पुलिस महत्वपूर्ण केसों को सुलझाने में समय लगा सकती थी.
अदालत ने मामला रद्द करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता पर मुकदमा चलाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा क्योंकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है. ऐसे में गर्ल्स स्कूल में दो महीने तक सैनिटरी नैपकिन बांटने की शर्त पर मामला रद्द किया जाता है.
बता दें कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 2018 में महिला के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे रद्द कराने की मांग के साथ याचिका दायर की गई थी. महिला ने जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के लिए वकील द्वारा प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्षों के बीच अदालत के बाहर सहमति बन गई.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







