
Delhi Flood: पानी-पानी होने के बावजूद 'पानी' को तरसेगी दिल्ली, बाढ़ के चलते तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट हुए बंद
AajTak
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया कि बाढ़ का पानी भरने से तीन वॉटर ट्रीटमेंट (वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला) बंद हो गए हैं. इनके पंप में पानी भर गया है. इन प्लांट्स के बंद होने से दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा. ऐसे में एक दो दिन तक पानी की काफी किल्लत रह सकती है.
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड 208.6 मीटर तक पहुंच गया है. इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था. यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया है. हर तरफ पानी भरने के चलते तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं. ऐसे में बाढ़ से जूझ रही दिल्ली की जनता के सामने अब पीने के पानी का संकट खड़ा हो सकता है. खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी माना है कि अगले 2 दिन तक दिल्ली में पानी की किल्लत होगी.
सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली में पहली बार यमुना इस स्तर पर पहुंची है. नदी का जलस्तर 208.6 से ऊपर है. हमने ये कभी नहीं सोचा था कि इस स्तर पर पानी पहुंचेगा.
ट्रीटमेंट प्लांट में भरा पानी- केजरीवाल
केजरीवाल ने बताया कि तीन वॉटर ट्रीटमेंट (वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला) बंद हो गए हैं. इनके पंप में पानी भर गया है, प्लांट में भी पानी भर गया. जब पानी का स्तर कम होगा, इसके बाद इन्हें सुखाने के बाद चलाया जाएगा. क्योंकि अभी चला दिया तो पानी भरने के चलते करंट आ सकता है. इन प्लांट्स के बंद होने से दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा.
उन्होंने कहा, पानी का जलस्तर काफी ज्यादा है. इसके अलावा पानी भरने से ट्यूबवेल भी बंद हो गए. एक दो दिन तक पानी की काफी किल्लत रह सकती है. उम्मीद है कि कल शाम तक पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी. इससे जनता को तकलीफ होगी, लेकिन इसका सामना करना होगा.
केजरीवाल की अपील- घर से बाहर न निकलें

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







