
Delhi Crime: बर्गर किंग शूटआउट की सीसीटीवी फुटेज लीक करने के आरोप में सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल निलंबित
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन का वो इलाका सुभाष नगर पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में मौजूद है. जहां 26 वर्षीय अमन की 18 जून को बर्गर किंग आउटलेट के अंदर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त वो एक महिला के साथ वहां बैठे हुए थे.
दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह राजधानी के एक फूड आउटलेट बर्गर किंग के अंदर एक शख्स को गोली मारने की सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले में एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. दोनों पुलिसकर्मी सुभाष नगर पुलिस चौकी में तैनात थे.
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन का वो इलाका सुभाष नगर पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में मौजूद है. जहां 26 वर्षीय अमन की 18 जून को बर्गर किंग आउटलेट के अंदर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त वो एक महिला के साथ वहां बैठे हुए थे.
पुलिस ने बताया कि अमन को 38 गोलियां लगी थीं. शूटिंग का 14 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज 20 जून को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें अमन पर हमला करने वाले हमलावर सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे थे.
पीटीआई के मुताबिक, इसी साल फरवरी में दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी जिला और इकाई प्रमुखों को किसी भी अपराध के सीसीटीवी फुटेज लीक न करने का आदेश जारी किया था. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने आगे की जांच के लिए फुटेज को अन्य इकाइयों में अपने समकक्षों के साथ साझा किया था. अब सीसीटीवी फुटेज लीक होने की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में पिछले सप्ताह मंगलवार की देर शाम बर्गर किंग आउटलेट में हुई गोलीबारी का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि बदमाश बेखौफ होकर अमन को गोली मार रहे हैं. गोलियां चलने के बाद भगदड़ मच जाती है और लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं.
18 जून की शाम करीब 9 बजकर 40 मिनट तीन हमलावरों ने करीब 40 राउंड फारयिंग कर अमन को मौत के घाट उतार देते हैं. वायरल सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि जहां शूटर बैठे हैं ठीक उसी के साथ वाली टेबल पर अमन अपनी दोस्त अनु के साथ बैठा हुआ है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











