
Delhi Crime: इंद्रपुरी में 11 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझी, पिता की प्रेमिका निकली कातिल, जानें वजह
AajTak
इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के बच्चे के हत्या का खुलासा पुलिस कर दिया है. करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती को पकड़ा. पूछताछ में पूजा ने पुलिस को बताया कि वो अपने प्रेमी की बेवफाई से नाराज होकर उसके मासूम बेटे की हत्या की.
राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के बच्चे के हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर दिया है. करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पकड़ी गई. 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था. पूछताछ में पूजा ने पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी की बेवफाई से नाराज होकर उसके मासूम बेटे की हत्या की. वह मृतक दिव्यांश के पिता जितेंद्र के साथ साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी. जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था. लेकिन साल 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था.
प्रेमी को सबक सिखाने के लिए की उसके बेटे की हत्या
इस बात को लेकर पूजा प्रेमी जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश को जिंतेंद्र और खुद के बीच का कांटा मानने लगी थी.
पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा और जब वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था, मासूम दिव्यांश बेड पर सो रहा था, घर में कोई नहीं था, तभी पूजा ने जितेंद्र और अपने बीच के कांटे को हटाने के लिए मासूम की जान ले ली, और उसी बेड में लाश को छिपाकर भाग गई.
300 CCTV कैमरे 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पकड़ी गई पूजा

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









