
Delhi Blast: भीड़भाड़ वाले इलाके में कार में हुआ धमाका, 8 की मौत, अमेरिका ने जताई चिंता
AajTak
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने देश ही नहीं, विदेश तक को झकझोर दिया है. एक कार में हुए इस धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हैं. हादसे के बाद अमेरिकी दूतावास ने भारत में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और कहा है कि वो हालात पर करीबी नजर रखे हुए है. घटना के बाद इलाके में दहशत और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल है.
अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वो दिल्ली में हुए घातक बम धमाके की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर सहायता देने के लिए तैयार है. ये धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा कि हमें दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए धमाके की जानकारी है. हम हालात पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर कांसुलर (दूतावास से जुड़ी) सहायता देने के लिए तैयार हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में तेज़ धमाका हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं.
गृहमंत्री अमित शाह ले रहे जायजा
अमित शाह ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों की जान चली गई है. धमाके की सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. एनएसजी और एनआईए की टीमें, साथ ही एफएसएल ने अब गहन जांच शुरू कर दी है. सभी आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे. सभी विकल्पों की तत्काल जांच की जाएगी और हम परिणामों को जनता के समक्ष रखेंगे. मैं जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं और तुरंत अस्पताल का भी दौरा करूंगा. इसके बाद वो घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे और वहां घायलों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










