
Delhi Blast: क्या ये आतंकवादी हमला था? कार के परखच्चे उड़े, अब तक ये 5 बड़े अपडेट्स...
AajTak
Delhi Blast Updates: सोमवार की शाम करीब 6.55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाके के बाद अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर क्या फटा, शुरुआत में कुछ लोग सिलेंडर ब्लास्ट की बात कर रहे थे,
दिल्ली एक बार फिर धमाके से दहल उठी है. सोमवार की शाम करीब 6.55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाके के बाद अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर क्या फटा, शुरुआत में कुछ लोग सिलेंडर ब्लास्ट की बात कर रहे थे. लेकिन कुछ ही देर में तस्वीर साफ हो गई कि ये कोई बड़ा धमाका है. हालांकि ये आतंकवादी हमला था या फिर किसी शरारती तत्व का इसमें हाथ है, इसको लेकर अभी कोई बयान नहीं आया है, जांच जारी है. आइए जानते हैं कि इस धमाके से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स...
1. कहां और कब हुआ धमाका: लाल किला मेट्रो स्टेशन के लिए गेट नंबर- 1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद आग की लपटें उठने लगीं और आग की चपेट में पास के तीन-चार अन्य वाहन भी आ गए. ये धमाका सात बजे से ठीक पहले यानी शाम 6.55 बजे में हुआ.
2. कितने लोगों की गईं जान: अब तक 10 लोगों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है, घायलों को Lok Nayak Jai Prakash अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की स्ट्रीट लाइट्स क्षतिग्रस्त हो गईं.
3. दिल्ली में हाई अलर्ट जारी: सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच कर जांच में जुट गई हैं. NIA की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. NIA की फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी लाल किला के परिसर में मौजूद हैं.
4.अमित शाह ने ली धमाके की जानकारी: इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलछा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को फोन पर दी है. गृह मंत्रालय की पूरी घटना पर नजर बनी हुई है. गृह मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से इस धमाके पर बात की है और घटना की जानकारी ली है.
5. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई: दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सभी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है. दिल्ली के इस धमाके पर पूरी देश की निगाहें टिकी हुई हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










