
Delhi: 1 घंटे तक रेकी, 11 राउंड फायर, शरीर को छलनी कर गईं 8 गोलियां... नादिर शाह हत्याकांड में खुलासा
AajTak
नादिर शाह हत्याकांड (Nadir Shah Murder Case) में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों मुताबिक, हत्या को अंजाम देने से पहले शूटर ने करीब 1 घंटे तक रेकी की. इसके बाद शूटर जिम के आस पास ही घूमते रहे और मौका मिलते ही नादिर शाह को मौत के घाट उतार दिया.
दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के ग्रेटर कैलाश में गुरुवार को हुई नादिर शाह हत्याकांड (Nadir Shah Murder Case) में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों मुताबिक, नादिर शाह पर शूटर ने 11 गोलियां चलाई, जिसमें से 8 गोली उसके शरीर में लगी. इतना ही नहीं हत्या को अंजाम देने से पहले शूटर ने करीब 1 घंटे तक रेकी की.
शूटर जिम के आस पास ही घूमते रहे और मौका मिलते ही नादिर शाह को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, किसी प्रोफेशनल गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. वहीं, नादिर के पिता अफगानी थे. जानकारी के मुताबिक, नादिर शाह दुबई में रहने लगा था. उस पर डकैति सहित कई मुकदमे दर्ज थे और कोर्ट तारीख पर पेशी के लिए दिल्ली आता-जाता रहता था. फिलहाल, पुलिस की कई टीमें इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी है.
ये भी पढ़ें- Delhi Crime: ग्रेटर कैलाश में जिम के बाहर शख्स की गोली मारकर हत्या
बता दें कि दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गुरुवार को जिम से बाहर निकलते वक्त नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के तुरंत बाद पीड़ित को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा की एक कथित पोस्ट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
इससे पहले गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के साथ मिलकर कनाडा के वैंकूवर द्वीप पर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की भी जिम्मेदारी ली थी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






