
Delhi: लिव इन पार्टनर ने गला घोटकर की महिला की हत्या, कार से ले जाकर एक्सप्रेस-वे पर फेंकी लाश
AajTak
राजधानी दिल्ली में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद महिला की लाश को हाइवे पर फेंक दिया गया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की. पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने की थी.
देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने कर दी. हत्या करने के बाद लाश को कार से ले जाकर हाइवे पर फेंक दिया. लोगों ने लाश के बारे में जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में अचानक एक महिला लापता हो गई थी. शक जताया जा रहा था कि ओमप्रकाश नाम के आदमी ने उसका अपहरण किया है. पुलिस ने जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. दरअसल, 26 जून 2022 को तीन लोग सीसीटीवी में काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में एक महिला को ले जाते दिखाई दिए थे. महिला बेहोश नजर आ रही थी.
सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की तो ओमप्रकाश और राजकुमार नाम के दो आरोपी सामने आए. दोनों को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने खुलासा किया कि वह महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था.
घटना वाले दिन ओमप्रकाश और महिला के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद ओमप्रकाश ने महिला का गला घोट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
इसके बाद दूसरे दिन ओमप्रकाश अपने भाई राजकुमार और दोस्त संजय के साथ वापस लौटा और महिला की लाश ठिकाने लगाने के लिए तैयारी करने लगा. तीनों ने गौतमबुध नगर के दनकोर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन के पास लाश को फेंक दिया और फरार हो गए.
सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने ओमप्रकाश की निशानदेही पर लाश को हाइवे तक ले जाने वाली कार को बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी संजय को भी संगम विहार से गिरफ्तार कर लिया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






