
Delhi: माता-पिता से झगड़े का बदला, दो साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, पप्पू उर्फ पागल गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दो साल के बच्चे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इंस्पेक्टर दीपक पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेहनत से सबूत जुटाए और आरोपी भगोड़े शाका उर्फ पप्पू उर्फ पागल को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बच्चे के माता-पिता से झगड़े के बाद हत्या की बात कबूल की.
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दो साल के मासूम की हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान शाका उर्फ पप्पू उर्फ पागल (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भगवत दीन का बेटा है और एक भगोड़ा जीवन जी रहा था.
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच इंस्पेक्टर दीपक पांडे के नेतृत्व में की जा रही थी. टीम ने अपराध स्थल से मिले सुरागों के आधार पर लगातार जांच की और दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में छापेमारी की. आखिरकार टीम को सफलता मिली और आरोपी को पकड़ लिया गया.
दो साल के मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझी
पूछताछ में आरोपी शाका ने हत्या की बात कबूल की. उसने बताया कि वारदात वाली रात उसका मृत बच्चे के माता-पिता के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर उसने यह जघन्य कदम उठाया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी एक चोरी के मामले में शामिल रहा है. वर्तमान में उससे पूछताछ जारी है ताकि हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










