
Delhi: फिर ठनी! रैन बसेरों की हालत को लेकर LG की सरकार को फटकार, उठाया ये कदम
AajTak
दिल्ली के एलजी सक्सेना ने बीते 23 दिसंबर को आईएसबीटी और हनुमान मंदिर के रैन बसेरों का दौरा किया था. उनका यह दौरा औचक ही थी, जिस दौरान उन्हें रैन बसेरों में कई तरह की गड़बड़ियां मिली. इन रैन बसेरों की कुल क्षमता लगभग 600 थी. इस वजह से हजारों बेघरों को कड़ाके की ठंड के बीच फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था.
दिल्ली सरकार ने कड़ाके की ठंड से बेघरों को बचाने के लिए रैन बसेरों (नाइट शेल्टर्स) की व्यवस्था की थी. लेकिन जब बीते 23 दिसंबर को उपराज्यपाल वीके सक्सेना राजधानी के कुछ रैन बसेरों का हाल जानने पहुंचे तो वह हैरान रह गए. इन रैन बसेरों की हालत देखकर एलजी सक्सेना ने एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने नाइट शेल्टर्स के रखरखाव को देखने वाली एजेंसी दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड के सीईओ के. महेश को पद से हटा दिया.
दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (डीयूएसआईबी) के विशेष निदेशक के पद से के. महेश को हटाते हुए एलजी सक्सेना ने नौकरशाही को कड़े शब्दों में एक संदेश भी दिया. उन्होंने नौकरशाही से ईमानदारी के साथ काम करने को कहा.
आईएसबीटी और हनुमान मंदिर के रैन बसेरों का दौरा किया था
एलजी सक्सेना ने बीते 23 दिसंबर को आईएसबीटी और हनुमान मंदिर के रैन बसेरों का दौरा किया था. उनका यह दौरा औचक ही थी, जिस दौरान उन्हें रैन बसेरों में कई तरह की गड़बड़ियां मिली. इन रैन बसेरों की कुल क्षमता लगभग 600 थी. इस वजह से हजारों बेघरों को कड़ाके की ठंड के बीच फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था. लेकिन प्रशासन ने इस मामले में पूरी लापरवाही बरती.
इस दौरान एलजी को यह जानकर भी झटका लगा कि इन रैन बसेरों में शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस वजह से बेघरों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ता है. रैन बसेरों में किसी तरह की सुविधा नहीं है, बेघर लोगों को खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर होना पड़ रहा है.
बता दें कि एलजी सक्सेना ने (डीयूएसआईबी) के विशेष निदेशक के पद से के. महेश को हटाने के बाद उनकी जगह सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव गरिमा गुप्ता को डीयूएआईबी का पद्भार सौंपा है. इसके साथ ही के. महेश के खिलाफ कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








