
Delhi: पीतमपुरा में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले
AajTak
नई दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. इसके साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है.
नई दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 7 लोग झुलस गए, जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. इसमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है.
दरअसल, पुलिस और फायर ब्रिगेड को रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि इलाके की 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है. इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान 7 लोगों को घर से निकाला गया. इसमें से 3 महिलाओं और 2 पुरुषों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि 4 मंजिला इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉट सर्किट या रूम हीटर की वजह से आग लगी होगी. इस बिल्डिंग में कई परिवार रहते हैं. इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीते दिनों दिल्ली में मथुरा रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थीं. फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, 6 जनवरी की शाम 4.52 बजे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी. इस पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










