
Delhi: नए मेडिकल कोर्स को मिली मंजूरी, जानें संस्थानों के नाम, कोर्स और सीटें
AajTak
New Medical Courses List in Delhi: नए कोर्सेज में ऑन्कोलॉजी नर्सिंग में एक वर्षीय पोस्ट बेसिक डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (स्पोर्ट्स), बीएससी इन मेडिकल टेक्नोलॉजी-रेडियोथेरेपी, बीएससी इन मेडिकल लैबोरेट्रीज़, बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी जैसे प्रोग्राम शामिल हैं.
New Medical Courses List: केजरीवाल सरकार ने अपने मेडिकल कॉलेजों में अलग अलग नए कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है. ये कोर्सेज नर्सों, पैथोलॉजिस्ट, पैरामेडिक्स, फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्किल्ड पेशेवर मिल सकेंगे. इन कोर्सेज में ऑन्कोलॉजी नर्सिंग में एक वर्षीय पोस्ट बेसिक डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (स्पोर्ट्स), बीएससी इन मेडिकल टेक्नोलॉजी-रेडियोथेरेपी, बीएससी इन मेडिकल लैबोरेट्रीज़, बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी जैसे प्रोग्राम शामिल हैं.
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में मंजूर किए गए इन नए पाठ्यक्रमों के विषय में साझा करते हुए कहा कि इन पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में ऑन्कोलॉजी नर्सिंग में एक वर्षीय पोस्ट बेसिक डिप्लोमा, दिल्ली फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) में बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम, बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (स्पोर्ट्स), राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में मेडिकल टेक्नोलॉजी, रेडियोथेरेपी में बीएससी, हिंदू राव अस्पताल में बीएससी इन मेडिकल लैबोरेट्रीज़ व दीनदयाल उपाध्याय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल डिसएबीलिटीज में बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी प्रोग्राम शामिल है.
नए पाठ्यक्रम का मकसद बताते हुए सिसोदिया ने कहा कि कोविड महामारी एक भयावह महामारी थी जिसने हमें यह सोचने पर मजबूर किया कि दिल्ली में हमें डॉक्टरों के साथ-साथ इमरजेंसी से निपटने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित पैरामेडिक्स, नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, पैथोलॉजिस्ट आदि की बड़ी संख्या में आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ये पाठ्यक्रम स्वास्थ्य क्षेत्र में छात्रों के लिए करियर के अवसरों को भी बढ़ाएंगे. इस दिशा में हमारे संस्थानों में शुरू किए गए ये पाठ्यक्रम उन अलग अलग स्वास्थ्य पेशेवरों के कौशल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे जो अस्पतालों में दिन-प्रतिदिन की जरूरतों में प्रमुख भूमिका निभाते हैं.
उपमुख्यमंत्री ने नए कोर्सेज के साथ ही पन्ना दाई स्कूल ऑफ नर्सिंग को बीएससी में अपग्रेड करने की भी मंजूरी दी है. केजरीवाल सरकार द्वारा मंजूरी दिए गए कोर्सेज में सीटों की संख्या इस प्रकार है-
1. ऑन्कोलॉजी नर्सिंग में एक वर्षीय पोस्ट बेसिक डिप्लोमा, राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर - 20 सीटें
2. बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम, दिल्ली फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (DPSRU) - 40 सीटें

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









