
Delhi: त्रिलोकपुरी में नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 6 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश का है मामला
AajTak
दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 17 वर्षीय छात्र की पिटाई के बाद मौत हो गई. मयूर विहार पुलिस ने 6 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. आखिर क्या है ये पूरा मामला? पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक 17 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. यह मामला पुलिस स्टेशन मयूर विहार क्षेत्र का है, जहां ग्रुप में हुए हमले ने एक होनहार छात्र की जान ले ली. मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो कक्षा 11वीं का छात्र था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी छह किशोरों को हिरासत में ले लिया है.
5 जनवरी की शाम हुआ था विवाद यह पूरी घटना 5 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:25 बजे की है. मोहित अपने दोस्तों के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में मौजूद था. इसी दौरान वहां पहले से चल रहे एक विवाद ने तूल पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि मोहित का इलाके के एक किशोर से पहले से झगड़ा चल रहा था. बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. इसी झगड़े ने बाद में जानलेवा रूप ले लिया.
ग्रुप बनाकर किया हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहित को कई किशोरों ने घेर लिया था. सभी ने मिलकर उस पर मुक्कों और लातों से हमला किया. जब मोहित जमीन पर गिर पड़ा, तब भी हमलावरों ने उसे नहीं छोड़ा. उसे लगातार पीटा जाता रहा. यह हमला इतना बेरहम था कि मोहित मौके पर ही बेहोश हो गया. आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह झगड़ा मौत में बदल जाएगा.
बीच-बचाव करने वाले युवक पर भी हमला घटना के दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी मोहित को बचाने के लिए आगे आया. लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया. इससे साफ होता है कि आरोपी किसी भी तरह का विरोध नहीं चाहते थे. हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध और सामूहिक था. लोगों ने बाद में पुलिस को सूचना दी. तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. घायल मोहित की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी.
LBS से GTB अस्पताल भेजा गया मरीज हमले के बाद मोहित को बेहोशी की हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच की. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि मोहित बयान देने की स्थिति में नहीं था. सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. मेडिकल लीगल केस के तहत इलाज शुरू किया गया. पूरी रात डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश करते रहे.
इलाज के दौरान छात्र की मौत 6 जनवरी 2026 की रात करीब 1:15 बजे GTB अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की. इसके बाद मयूर विहार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. मामला अब गंभीर धाराओं में तब्दील हो गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








