
Delhi: गोगी गैंग ने करवाया था शेखर सन्नाटा का मर्डर, गैंगस्टर गौरव अरेस्ट
AajTak
Delhi News: रोहिणी के सेक्टर 16 में जैगुआर सवार शेखर सन्नाटा मर्डर केस पुलिस ने गौरव नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है. शेखर सन्नाटा का कत्ल जगुआर कार में 23 मार्च को किया गया था.
Delhi News: रोहिणी के सेक्टर-16 में जगुआर सवार शेखर सन्नाटा के कत्ल में गोगी गैंग के बदमाशों का नाम सामने आया है. पुलिस ने कत्ल में शामिल गौरव नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है. शेखर सन्नाटा का कत्ल जगुआर कार में 23 मार्च को किया गया था. उस पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाई गई थीं.
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या के बाद शेखर सन्नाटा ने खूब जश्न मनाया था और केक काटकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया था जिससे गोगी गैंग के बदमाश शेखर सन्नाटा से बदला लेना चाहते थे. शेखर सन्नाटा टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ था. गोगी के कत्ल के बाद टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो सदस्य भी गैंगवार में मारे गए थे. जिसके बाद इस गैंग के सदस्य दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में छुपे हुए थे टिल्लू ताजपुरिया का साथी शेखर सन्नाटा भी चंडीगढ़ में छुपा हुआ था.
23 मार्च को शेखर सन्नाटा दिल्ली में अपनी जगुवार कार से गर्लफ्रेंड से मिलने आया था और इसी दौरान केएन काटजू मार्ग पर उस पर एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग कर बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली पुलिस को एक बाइक सवार की पहचान हुई जिसकी पहचान गौरव नाम से हुई. पुलिस ने गौरव नाम के शूटर को गिरफ्तार कर लिया.
हैरानी की बात यह है कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी के कत्ल के बाद इस गैंगवार में 3 गैंगस्टर मारे जा चुके हैं और लगातार एक दूसरे के खून के प्यासे हैं. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गोगी के कत्ल के बाद यह गैंग दीपक बॉक्सर चला रहा है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








