
Delhi: गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, पास मिले सोना और हथियार
AajTak
दिल्ली आउटर नॉर्थ पुलिस ने बुधवार रात 39 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई में गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने छापों में 50 लाख नकद, सवा किलो सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए. छापेमारी का मकसद गैंगस्टरों की हथियार और फंडिंग चेन तोड़ना है.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस ने बुधवार रात राजधानी और हरियाणा में करीब 39 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 50 लाख रुपये नकद, सवा किलो सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
छापेमारी का मुख्य लक्ष्य बवाना और उसके गिरोह की आर्थिक व आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसना था. पुलिस का कहना है कि नीरज बवाना के पिता को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि गैंग के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार और संपत्ति है, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में होता है.
यह भी पढ़ें: 150 कारतूस, 15 पिस्तौल और 8 मैगजीन... नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हथियारों की तस्करी का नेटवर्क बेनकाब
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात राजधानी और हरियाणा में संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की. आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस की करीब 40 टीमों ने कुख्यात गिरोहों तिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन छापों का उद्देश्य गिरोहों के ठिकानों को ध्वस्त करना और उनके हथियार व फाइनेंस की सप्लाई चेन को तोड़ना था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी और कई अवैध हथियार बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि इन छापों के बाद कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और बरामदगी को लेकर आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद राजधानी में संगठित अपराध पर रोक लगाना और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








