
Delhi के सीएम केजरीवाल पहुंचे मोहाली, कहा- कैप्टन के वादे पूरे करें चन्नी
AajTak
पंजाब दौरे पर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंचे और प्रेस कांफ्रेस कर दागा पंजाब की सरकार पर निशाना. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. साफ तौर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के वादे पूरे करें अब चरणजीत सिंह चन्नी, क्योंकि कैप्टन ने लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वो अभी तक महीं मिला, बेचारे बच्चे जॉब कार्ड लेकर घूम रहे हैं. किसानों के सारे लोन माफ करेंगे, लेकिन पंजाब सरकार ने ये भी नहीं किए. तो चन्नी साहब ये सब करें. अगर 49 दिनों में मैं ये सब कर सकता हूं तो वो भी कर सकते हैं. आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी ही पंजाब को एक ईमानदार सरकार देगी. जब तक रोजगोर नहीं मिलेगा आप सरकार बेरोजगारी भत्ता सरकार देगी, देखें आगे क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











