
Dehydration: गर्मी में डिहाइड्रेशन से खतरा! ये 9 ताकतवर चीजें करेंगी शरीर का बचाव
AajTak
गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. इस मौसम में पसीने के जरिए शरीर से बहुत सारा पानी बाहर निकल जाता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस अनियंत्रित हो जाता है.
गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. इस मौसम में पसीने के जरिए शरीर से बहुत सारा पानी बाहर निकल जाता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस अनियंत्रित हो जाता है. इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां और मौसमी फलों को शामिल करें. आप इन चीजों को कई तरह से अपने खान-पान का हिस्सा बना सकते हैं. टमाटर- टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, लाइकोपीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा को भी चमकदार बनाने में मदद करते हैं. आप टमाटर को रायता, सलाद, सैंडविच या लेट्यूस रैप्स आदि के रूप में खा सकते हैं. तंदूर में पनीर के साथ टमाटर को भूनकर खाना भी टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन हैं. तरबूज- गर्मियों में तरबूज का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर को हाइड्रेट रखती है. तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व होता है. यह त्वचा को सूर्य की किरणों से बचाने में मदद करता है. तरबूज के बीजों को पका कर खाया जाता है. इन बीजों में शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करने की क्षमता होती है. इन्हें सुबह नाश्ते में सलाद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं. तरबूज का जैम, जेली और मुरब्बा भी बनाकर खाया जा सकता है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











