
DefExpo: नौसेना के वाइस एडमिरल बोले- भविष्य की जंग स्वदेशी हथियारों से ही जीती जा सकती है
AajTak
डिफेंस एक्सपो में कई ऐसे भारतीय हथियार हथियार प्रदर्शित किए गए हैं, जो एक्सपोर्ट के लिए तैयार हैं. कुछ डील्स भी हुई हैं. नौसेना के वाइस चीफ़ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने आजतक से Exclusive बातचीत में बताया कि भविष्य की जंग स्वदेशी हथियारों से ही जीती जा सकती है.
गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुए डिफेंस एक्सपो 2022, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित है. इस एक्सपो का उद्देश्य 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' को आगे बढ़ाना है. यह आयोजन स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित, प्रोटोटाइप और उत्पादित थल, नौ, एयरो और आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों की श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा. अब हम आपको दिखाते हैं ऐसे कुछ घातक हथियार जो विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए तैयार हैं. नौसेना के वाइस चीफ़ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने आजतक से Exclusive बातचीत में बताया कि भविष्य की जंग स्वदेशी हथियारों से ही जीती जा सकती है.
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल दुनिया की ताकतवर मिसाइलों में है. जो हवा में मार्ग बदल सकती है. चलते-फिरते लक्ष्य को भी भेद सकती है. ब्रह्मोस अब एक अत्याधुनिक वर्जन ब्रह्मोस एनजी बना रहा है. ब्रह्मोस के सीईओ अतुल दिनाकर राणे ने आजतक को बताया कि ब्रह्मोस एनजी यानि नेक्स्ट जनरेशन के नेवी वर्जन के बाद सेना व वायुसेना के वर्जन बनाए जाएंगे. ब्रह्मोस 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है. राडार की पकड़ में भी नहीं आती. ब्रह्मोस अमेरिका की टोमाहॉक मिसाइल से लगभग दोगुनी तेजी से वार करती है. ब्रह्मोस मिसाइल अब निर्यात के लिए तैयार है. फिलिपींस ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है.
चीन और पाकिस्तान की सरहद पर हमारे इन्फैंट्री सैनिकों को बिना सुरक्षा के घूमना खतरनाक साबित हो सकता है. इससे उनकी मोबिलिटी कम हो जाती है. इसलिए कल्याणी ग्रुप ने खास बख्तरबंद वाहन बनाया है. इससे सैनिकों को खतरनाक इलाकों से आना-जाना आसान हो जाएगा. ये बख्तरबंद वाहन गोलियों और बारूदी सुरंगों से बचाने में सक्षम है. देश में पहली बार किसी निजी कंपनी ने सेना के लिए गोला-बारूद बनाया है. मल्टी मोड हैंड ग्रेनेड प्रथम विश्व-युद्ध के उन ग्रेनेड्स की जगह लेंगे जो भारतीय सेना अभी तक इस्तेमाल करती आई थी.
रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया की पहल को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्रालय ने 10 लाख मल्टी मोड हैंड ग्रेनेड्स की आपूर्ति के लिए नागपुर की सोलर ग्रुप कंपनी मैसर्स इकोनॉमिक एक्सप्लोजिव लिमिटेड के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने बताया कि अगले दो साल में कुल 10 लाख हैंड-ग्रेनेड सेना को सौंपने हैं. डिफेंस एक्स्पो के दौरान सेना के लिए मध्यम और लंबी दूरी तक मार करने वाली कई स्वदेशी तोप सेना में शामिल होने के लिए तैयार हैं. कल्याणी ग्रुप ने एक नया गरुड़ गन सिस्टम बनाया है. जो 17 से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात हो सकता है.
इस एक्सपो की कुछ खास विशेषताएं भी होंगी. जैसे- एचएएल द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ट्रेनर विमान एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा. गुजरात के दीसा में नव विकसित हवाई अड्डे का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया जाएगा. रक्षा उत्पादन के लिए 75 सेक्टर स्टार्ट-अप और उद्योगों के लिए खोले जाएंगे.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






