
Decoding Operation Zawahiri: 4 महीने की ट्रैकिंग, फिर ड्रोन अटैक... CIA के सीक्रेट ऑपरेशन में ऐसे ढेर हुआ जवाहिरी
AajTak
अमेरिका ने शनिवार को अल कायदा के चीफ अल जवाहिरी को ड्रोन हमले में ढेर कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जवाहिरी की मौत की पुष्टि की. अल जवाहिरी (71 साल) ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद से आतंकी संगठन अल कायदा का लीडर था. जवाहिरी काबुल में एक घर में छिपा था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जवाहिरी 9-11 की साजिश में शामिल था.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को बताया कि अल कायदा का चीफ अल जवाहिरी ड्रोन हमले में ढेर हो गया. अल जवाहिरी अफगानिस्तान के काबुल में छिपा था. जहां अमेरिकी एजेंसी CIA ने एयर स्ट्राइक कर उसे ढेर कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जवाहिरी 9-11 की साजिश में शामिल था. इस हमले में 2977 लोगों की मौत हो गई थी. अल जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर यानी 1.97 अरब रुपए इनाम था.
कहां छिपा था अल जवाहिरी ?
अल जवाहिरी ने काबुल में एक घर में पनाह ले रखी थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान सरकार को अल जवाहिरी के घर में मौजूद होने की जानकारी भी थी. खास बात ये है कि जिस घर में जवाहिरी छिपा था, वह तालिबान के नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के काफी करीबी का था. इतना ही नहीं जिस घर में जवाहिरी छिपा था, वह अमेरिकी दूतावास और अमेरिकी सैन्य अड्डे के काफी पास था. अमेरिका ने पिछले साल अगस्त में इन्हें खाली कर दिया था.
कैसे की गई अल जवाहिरी की मौत की प्लानिंग?
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अल जवाहिरी को मारने का आदेश देने से पहले यह जानना चाहते थे कि आखिर अल कायदा चीफ कहां छिपा है? अमेरिका ने भले ही एक ही ड्रोन हमले में जवाहिरी को मार गिराया हो, लेकिन इसके लिए जो बाइडेन और उनके सलाहकारों को कई महीनों तक सीक्रेट मीटिंग कर प्लानिंग करनी पड़ी.
इसके लिए अमेरिकी खुफिया विभाग ने कई महीनों तक तैयारियां कीं. यहां तक कि जवाहिरी जिस घर में छिपा था, उसका भी एक छोटा सा मॉडल तैयार कर जो बाइडेन के लिए व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम के अंदर रखा गया था ताकि विकल्पों पर चर्चा हो सके.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









