
DC vs MI Highlights, IPL 2025: 3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल... हाथ में आया मुकाबला गंवा बैठी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने ऐसे पलटी बाजी
AajTak
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ रोक दिया. देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय दो विकेट के नुकसान पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी...
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लगातार चार मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला थम गया. दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई.
दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच
देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए.
'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे.
विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी.
रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












