
Danish Kaneria: 'प्लीज... खत्म कर दो मेरा लाइफ बैन', PAK क्रिकेटर की इमरान खान से गुजारिश
AajTak
कनेरिया को साल 2012 में काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने प्रतिबंधित कर दिया. इस मामले में कनेरिया लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
Danish Kaneria: दानिश कनेरिया का शुमार पाकिस्तान के बेस्ट स्पिन गेंदबाजों में होता है. कनेरिया टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे सफल स्पिनर हैं. इस पाकिस्तानी स्पिनर ने 61 टेस्ट मैचों में 34.79 की औसत से 261 विकेट चटकाए थे. 41 साल के दानिश कनेरिया को 2012 में काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने प्रतिबंधित कर दिया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












