
Danish Kaneria: धर्म परिवर्तन, मैदान पर नमाज और पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत... दानिश कनेरिया ने खोल दी पड़ोसी देश की पोल
AajTak
पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया ने मैदान पर नमाज पढ़ने, धर्मपरिवर्तन और पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी कि है कि उन पर लगे बैन को हटाने में मदद करें. 42 साल के दानिश को हिंदू होने के नाते अपने ही देश में काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की है.
Danish Kaneria: पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया को हिंदू होने के नाते अपने ही देश में काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की है. दानिश ने बताया कि पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने कई बार उन पर धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाया. मगर उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला.
42 साल के दानिश कनेरिया ने आजतक से इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत, मैदान पर नमाज पढ़ने और धर्मपरिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी कि है कि उन पर लगे बैन को हटाने में मदद करें.
'पाकिस्तान में कोई हिंदू बड़े पद पर नहीं आया'
दानिश कनेरिया ने कहा- मुझे अपनी टीम में या पीसीबी बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं मैं उनके रिकॉर्ड ना तोड़ दूं. पाकिस्तान में कोई हिंदू कभी किसी बड़े पद पर नहीं आया. मगर भारत में ऐसा नहीं है. वहां सभी धर्मों के लोग खेलते हैं. इन्होंने मेरी स्थिति बहुत बेकार कर दी थी. पर मुझे भगवान पर भरोसा था. शर्जिल खान ने मैच फिक्स किया और भी खिलाड़ियों ने ऐसा किया. सभी को वापस लाए, पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ.
पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा- अखंड भारत के लोग एकदूजे के साथ रहते हैं. एक टूर्नामेंट में शमी को ट्रोल किया गया, तो कोहली और बाकी खिलाड़ियों ने आगे आकर सपोर्ट किया. ऐसे में भारत और पाकिस्तान में बहुत अंतर है. सिर्फ शमी की बात नहीं है. इरफान पठान, यूसुफ पठान और अजहरुद्दीन भी थे. अजहरुद्दीन के साथ भी बहुत कुछ हुआ, पर सभी ने सपोर्ट किया. भारत में सभी धर्मों का सम्मान होता है. मगर पाकिस्तान में ऐसा नहीं है.
लेग स्पिनर दानिश का क्रिकेट करियर

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







