
Dangal: प्रधानमंत्री का मंदिरों में जाना संविधान के खिलाफ? देखें दंगल चित्रा त्रिपाठी के साथ
AajTak
आज का दंगल राम मंदिर को लेकर है. अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी के कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को ही अयोध्या की यात्रा पर जा रहे हैं. क्या देश के प्रधानमंत्री का मंदिरों में जाना संविधान के खिलाफ है? क्या बीजेपी को राम मंदिर का चुनावी फायदा मिलता देख विपक्षी दल परेशान हो रहे हैं? ऐसे तमाम सवालों पर देखें चित्रा त्रिपाठी के साथ दंगल में चर्चा.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










