
Daan Niyam: भूलकर भी कभी ना करें इन चीजों का दान, होगा नुकसान ही नुकसान
AajTak
दान करना यूं तो काफी पुण्य का काम माना जाता है. दान करने से उसका फल ना सिर्फ एक जन्म तक मिलता है बल्कि व्यक्ति को कई जन्मों तक उसका शुभ फल प्राप्त होता है. लेकिन दान करने से पहले कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. कुछ चीजों का दान करना काफी अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.
किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मणों को दान करना काफी शुभ माना जाता है. दान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और कई तरह के लाभ भी मिलते हैं. कहा जाता है कि व्यक्ति द्वारा किए गए दान पुण्य का फल सिर्फ इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक मिलता है. लेकिन कई बार कुछ चीजों का दान करते समय व्यक्ति को उस चीज का लाभ नहीं मिल पाता बल्कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को उसका नुकसान उठाना पड़ जाता है. यानी कुछ चीजों का दान करने से ना तो दान करने वाले व्यक्ति का भला होता है और ना ही उस व्यक्ति का जिसे दान दिया जाता है.
ऐसे में जरूरी है कि इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि आप किन चीजों का दान कर रहे हैं. अगर आप किसी व्यक्ति को कुछ दान करने का सोच रहे हैं तो जरूरी है कि आपको कुछ चीजों का अच्छे से पता हो. हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति को कौन सी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.
इन चीजों का दान करना होता है अशुभ
ज्योतिषाचार्ज डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं किसी भी व्यक्ति को किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं.
झाडू- व्यक्ति को कभी भी झाडू का दान नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि झाडू का दान करने से घर में मौजूद पैसा खत्म होने लगता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप गलती से भी कभी झाडू का दान ना करें.
फटे हुए ग्रंथ और किताबें- माना जाता है कि कभी भी फटे हुए ग्रंथ और किताबों का दान नहीं करना चाहिए. इन चीजों का दान करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












