
DA Hike Update: मोदी सरकार अब इन कर्मचारियों को देगी तोहफा, जल्दी बढ़ने वाली है सैलरी!
AajTak
DA hike: 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों की तरह ही पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ जनवरी 2022 से ही मिलेगा. बढ़े महंगाई भत्ते को जनवरी से ही लागू करने का निर्णय लिया जा सकता है.
केंद्र सरकार (Central Government) के लाखों कर्मचारियों को हाल ही में बढ़े महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का लाभ मिला है. सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सरकार पहले ही महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है. हालांकि पांचवें (5th Pay Commission) और छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को अभी इसका लाभ नहीं मिल पाया है. केंद्र सरकार अब इन कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में है.
इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के व्यय विभाग के अनुसार, 5वें और छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 13 फीसदी तक बढ़ सकता है. पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को अभी 368 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. इसे 13 फीसदी बढ़ाकर 381 फीसदी करने की तैयारी है. इसी तरह छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों का डीए 196 फीसदी से बढ़ाकर 203 फीसदी किया जा सकता है. इनका डीए 7 फीसदी तक बढ़ सकता है.
एक साथ मिलेगा तीन महीने का एरियर
7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों की तरह ही पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ जनवरी 2022 से ही मिलेगा. बढ़े महंगाई भत्ते को जनवरी से ही लागू करने का निर्णय लिया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो पांचवें और छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को अप्रैल में एक साथ पिछले तीन महीने यानी जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है.
इन कर्मचारियों को होगा फायदा

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











