
Cyclone Gulab: महाराष्ट्र में बारिश से तबाही, कई शहर चपेट में, अभी तक 10 की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. पिछले 48 घंटे में बारिश के दौरान हुए हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. नासिक, पुणे, औरंगाबाद, हिंगोली में लगातार बारिश से सैलाब जैसे हालात बनने लगे हैं. कई जगह कच्चे मकान गिरने की खबर है. नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं एनडीआरएफ की टीमों ने 560 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में मराठवाड़ा, मुंबई और राज्य के तटवर्ती कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों में 'बेहद भारी वर्षा' होने की आशंका है. देखिए ये रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











