
Cyclone Ditwah: टूट गईं सड़कें, मलबे में दबे घर, 56 लोगों की मौत...देखें श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
AajTak
Cyclone Ditwah ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है. बाढ़-भूस्खलन में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है.कई घर बह गए हैं और सड़कें टूट गई हैं. सरकार ने पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है और राहत कार्य जारी है. तूफान दित्वा अब भारत के तटवर्ती राज्यों की ओर बढ़ रहा है.
चक्रवाती तूफान दित्वा (Cyclone Ditwah) ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है. तूफान के कारण शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं. हालात को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. सिर्फ जरूरी सेवाओं (जैसे अस्पताल, बिजली, पुलिस) में लगे कर्मचारियों को ही काम पर आना है.
डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार, श्रीलंका में पिछले 72 घंटों में ही 46 लोगों की जान गई है. बताया जा रहा है कि श्रीलंका में अधिकतर मौतें भूस्खलन के कारण हुई हैं क्योंकि एक दिन में ही द्वीप के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में 300 मिमी (11.8 इंच) से अधिक बारिश हुई है.
43 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
श्रीलंका के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है. सेना और राहत टीमें दिन-रात बचाव कार्य में जुटी हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें. पूरे द्वीप पर मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और बारिश जारी है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में मरने वालों और लापता लोगों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. श्रीलंका के लोग इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं. पड़ोसी देश भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. उम्मीद है जल्द ही हालात काबू में आ जाएंगे. बता दें कि दित्वा तूफान अब भारत के तटवर्ती राज्यों की ओर बढ़ रहा है.
श्रीलंका में आई आपदा पर पीएम मोदी ने जताया दुख चक्रवाती तूफान के चलते श्रीलंका में जानमाल के नुकसान को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने अपने पड़ोसी देश को मदद करने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









