
Cyclone Dana Live: कुछ घंटे में तूफान 'दाना' का लैंडफॉल, ओडिशा CM से पीएम मोदी ने की बात, 7 राज्यों पर असर
AajTak
चक्रवात दाना पिछले 2 महीनों में भारतीय तट पर आने वाला दूसरा चक्रवाती तूफान है. इससे पहले अगस्त के अंत में क्षेत्र को चक्रवात 'असना' ने प्रभावित किया था. हांलाकि दाना तूफान असना से ज्यादा शक्तिशाली है, जिसका असर टकराने की जगह से 400 किलो मीटर दूर तक होगा. इससे 7 राज्य प्रभावित होंगे. चक्रवाती तूफान दाना की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है.
अब से कुछ ही घंटों में देश के पूर्वी इलाके में चक्रवाती तूफान 'दाना' दस्तक देने वाला है. चक्रवात देर रात 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर ये लैंडफॉल करेगा. IMD के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. स्थिति के मद्देनजर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के सीएम मोहन माझी से फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और रात भर नबन्ना में ही रहेंगी.
दरअसल, चक्रवात दाना पिछले 2 महीनों में भारतीय तट पर आने वाला दूसरा चक्रवाती तूफान है. इससे पहले अगस्त के अंत में क्षेत्र को चक्रवात 'असना' ने प्रभावित किया था. हांलाकि दाना तूफान असना से ज्यादा शक्तिशाली है, जिसका असर टकराने की जगह से 400 किलो मीटर दूर तक होगा. इससे 7 राज्य प्रभावित होंगे. चक्रवाती तूफान दाना की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. दोनों राज्यों की सरकारों ने लाखों लोगों को दूसरी सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है.
5 घंटे तक चलेगा लैंडफॉल प्रोसेस
21 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी से उठा दाना तूफान ओडिशा के धामरा पोर्ट और भितरकनिका नेशनल पार्क के पास लैंड करेगा. इसकी लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी और ये 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा. दाना के असर से भद्रक, केंद्रपाड़ा समेत कई जगह पर 30 सेमी यानी 12 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है. बाकी तटीय इलाकों में 20 सेमी तक बारिश के आसार है.
ओडिशा में दाना तूफान का सबसे ज्यादा असर मयूरभंज, भद्रक, बालेश्वर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कटक में होगा, जहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पुरी, खोरदा, नयागढ़, ढेनकनाल और केंडोझार जिले को लेकर ऑरेंज अलर्ट है.
मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी दिखेगा. यूपी के पूर्वी हिस्से खासकर के वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर समेत आसपास के जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी कमी भी देखी जाएगी. इससे नवंबर महीने की शुरुआत के साथ तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड भी बढ़ेगा. यानी इस चक्रवाती तूफान की वजह से यूपी में ठंड बढ़ेगी. इसी तरह बिहार के कई जिलों भी प्रभावित हो सकते हैं. इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य ओडिशा, बंगाल, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु हैं. यूपी में भी इसका असर दिखेगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







