
Cyclone Biparjoy: पाकिस्तान के कराची पर अगले 72 घंटे भारी, 170 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, एक लाख लोगों निकालने में जुटी आर्मी-नेवी
AajTak
बिपरजॉय के 15 जून को कराची के साथ सिंध के तटीय क्षेत्रों से भी टकराने की संभावना है. पाकिस्तान में 17-18 जून तक चक्रवात बिपरजॉय का असर दिख सकता है. पाकिस्तान में निचले इलाकों से 1 लाख लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया गया है.
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से पाकिस्तान के कराची की ओर बढ़ रहा है. यह 15 जून को गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के कराची में तट से टकराएगा. बिपरजॉय की भयावहता को देखते हुए पाकिस्तान के सिंध प्रांत में निचले इलाकों से 1 लाख लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया गया है.
पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. यह कराची से अभी 410 किलोमीटर दूर है. चक्रवात बिपरजॉय एक बंगाली शब्द है. इसका अर्थ होता है, आपदा. 15 जून को बिपरजॉय के कराची के साथ सिंध के तटीय क्षेत्रों से भी टकराने की संभावना है. हालांकि, 17-18 जून तक इसकी तीव्रता कम हो जाएगी. ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये 72 घंटे अहम माने जा रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय के दौरान 140-150 किमी/घंटा की स्पीड से हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा केंद्र के पास 170 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इतना ही नहीं समुद्र में 30 फीट की ऊंची लहरों के उठने की भी संभावना है. अलर्ट पर सिंध सरकार
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बिपरजॉय से सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है. सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने बताया कि इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और सेना और नौसेना को 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद करने के लिए कहा गया है. शाह ने बताया कि थट्टा, केटी बंदर, सुजावल, बादिन, थारपारकर और उमेरकोट जिलों के निचले क्षेत्रों से लोगों को निकाला जा रहा है. यहां चक्रवात बिपरजॉय का सबसे अधिक असर पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि लोगों को सरकारी स्कूलों, दफ्तरों और अन्य शेल्टर्स में भेजने के लिए सेना और नौसेना की मदद ली जा रही है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल इनाम हैदर मलिक ने बताया कि 1 लाख लोगों को बुधवार शाम तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने कहा कि तूफान बलूचिस्तान की ओर बढ़ रहा है. चक्रवात केटी बंदर से टकराएगा, हालांकि NDMA लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. केटी बंदर तटीय क्षेत्र के पास भूस्खलन होने की भी आशंका है.
43 रिलीफ कैंप बनाए गए
शेरी रहमान ने बताया कि बलूचिस्तान में 43 कैंप बनाए गए हैं. अभी तक 40,000 लोगों को निकाला गया है. पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में समुद्र तट के पास और उसके आसपास रहने वाले लोगों को अपना घर खाली करने के लिए कहा गया है. पाकिस्तानी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिपरजॉय सिंध और बलूचिस्तान के तटीय इलाकों में तबाही मचा सकता है. कराची में चक्रवात बिपरजॉय का असर दिखने लगा है, यहां तेज हवाएं चल रही हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









