
Cyclone Biparjoy: कमजोर हो रहा चक्रवात बिपरजॉय लेकिन असर बाकी, आज इन इलाकों में तेज हवाएं और बारिश का रेड अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी. विभाग ने जालौर और बाड़मेर के लिए "रेड" अलर्ट जारी किया है. जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है, वहां 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है.
चक्रवात बिपरजॉय जा चुका है लेकिन अब भी कुछ राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है. गुजरात में भारी तबाही के बाद चक्रवाती तूफान ने राजस्थान में एंट्री कर ली है. हालांकि इससे पहले ही राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश देखी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर हो रहे चक्रवात का असर अभी बाकी रहने वाला है. आज (17 जून) भी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेंगी.
कमजोर हुआ चक्रवात बिपरजॉय
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 16 जून को रात साढ़े 11 बजे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से सटे दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और धोलावीरा से लगभग 100 किमी उत्तर-पूर्व में कच्छ के ऊपर एक गहरे दबाव में कमजोर हो गया. अगले 12 घंटों के दौरान यानी आज (17 जून) दोपहर 12 बजे तक ये और कमजोर होकर ये डिप्रेशन में बदल जाएगा. चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव में शुक्रवार को राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई.
गुजरात के बाद राजस्थान में असर
बता दें कि 10 दिनों से अधिक समय तक अरब सागर में मंथन करने के बाद चक्रवात बिपरजॉय ने गुरुवार को गुजरात में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल किया और पश्चिमी तटीय राज्य के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में विनाश का निशान छोड़ गया. इसके बाद जैसे ही चक्रवात एक गहरे दबाव के रूप में राजस्थान में चला गया, वैसे ही जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश शुरू हुई और कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई.
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






