
CUET UG Result 2025: NTA ने किया तारीख का ऐलान, 4 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट
AajTak
CUET UG Result 2025: NTA द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. इसमें बताया गया कि रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को जारी होगा. इस दिन छात्र अपना रिजल्ट CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है. NTA द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. इसमें बताया गया कि रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को जारी होगा. इस दिन छात्र अपना रिजल्ट CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे.
दरअसल, इस साल 13 मई से 3 जून 2025 के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 13.5 लाख छात्र शामिल हुए. यह परीक्षा भारत के 379 शहरों और विदेश के 26 केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में हुई थी. 2024 में, CUET UG परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया गया था. अनुमान है कि आज (02 जुलाई 2025) को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे.
रिजल्ट ऐसे करें चेक
Step 1: CUET की आधिकारिक वेबसाइट - exam.nta.ac.in पर जाए.
Step 2: वहां उपलब्ध CUET UG परिणाम 2025 विकल्प पर क्लिक करें.
Step 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












